{"_id":"5ca8f847bdec22146325aec2","slug":"students-bath-in-the-ganges-while-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान करते समय छात्र गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान करते समय छात्र गंगा में डूबा
Sun, 07 Apr 2019 12:34 AM IST
दुर्गेश pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुर्गेश pandey
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
river
संगम पर शनिवार की सुबह स्नान करते समय एक प्रतियोगी छात्र संगम में डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। साथियों को पता चला तो उन लोगों ने शोर मचाकर जल पुलिस को बुलाया। घंटों तलाशी के बाद शव को ढूंढा जा सका। देवरिया के रुद्रपुर का रहने वाला विवेकानंद गुप्ता (24) दारागंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह वह अपने दोस्त कृष्ण कुमार समेत पांच लोगों के साथ संगम स्नान के लिए गया था। संगम पर इस समय पानी कम है। विवेकानंद स्नान करते करते काफी आगे बढ़ गया। अचानक गहरा पानी आ गया और वह पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे ढूंढने शुरू किया। जब वह कहीं नहीं मिला तो शोर मचाकर जल पुलिस को बुलाया गया। गोताखोरों की टीम ने घंटों प्रयास के बाद विवेकानंद के शव को बाहर निकाला। उसकी मौत हो गई थी। घर वालों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन