फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students are not ready for online admission test

ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार नहीं छात्र

Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए दूसरे दिन ही खासा उत्साह दिखा। शुक्रवार को चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से ज्यादातर ने चालान भी डाउनलोड कर लिया है। पांच सौ से अधिक ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दी है, लेकिन प्रारंभिक आंकड़ों को देखें तो विद्यार्थी अभी ऑनलाइन परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। ज्यादातर आवेदकोें ने ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का विकल्प भरा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। सिर्फ स्नातक प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन का भी विकल्प दिया गया है। अन्य पाठ्यक्रमों में सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ही होगी। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का प्रावधान पहली बार लागू किया गया है। अफसरों ने स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की थी। हालांकि तकनीकी खराबी की वजह से बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू हो सका। विश्वविद्यालय की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 4359 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 4090 ने फार्म में परीक्षा मोड का विकल्प भी भरा है। इनमें से 3587 छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का विकल्प भरा है। ऑनलाइन का विकल्प सिर्फ 503 विद्यार्थियों ने भरा है। कुल आवेदकाें में बीए के 1352, बीएससी मैथ्स के लिए 1277 और बीकॉम के 981 रजिस्ट्रेशन कराया है। अन्य रजिस्ट्रेशन स्नातक के दूसरे पाठ्यक्रमों के लिए हुए हैं। अभ्यर्थियाें को ऑनलाइन आवेदन में सिर्फ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना है। जाति तथा अन्य का सिर्फ कॉलम भरना है। इनके प्रमाणपत्र प्रवेश के समय दिखाने होंगे।
विज्ञापन


आवेदकों में एक ट्रांसजेंडर भी
ट्रांसजेंडर में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। वे उच्च शिक्षा के लिए भी तैयार हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) के लिए एक ट्रांसजेंडर ने भी आवेदन किया है। यूजीएटी के लिए शुक्रवार को 4090 ने आवेदन हुए। इनमें से 2708 छात्र तथा 1381 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 जिलों में होगी प्रवेश परीक्षा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देश भर में कुल 40 जिलों में होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियाें की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिया है। विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 18002667753 पर समस्याओं का निदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed