{"_id":"60d35de4f173415ce47813c3","slug":"students-are-getting-disillusioned-with-engineering-studies-applications-coming-in-less-than-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की पढ़ाई से छात्रों का हो रहा मोहभंग, दो साल से कम आ रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग की पढ़ाई से छात्रों का हो रहा मोहभंग, दो साल से कम आ रहे आवेदन
Wed, 23 Jun 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
स्टडी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालॉजी (आईईआरटी) में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आठ जून से चल रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए 15 दिन बीत जाने के बाद अभी तक मात्र 2157 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है। कोरोना के कारण ऑनलाइन आवेदन की गति काफी धीमी चल रही है। पिछले वर्ष भी संस्थान में प्रवेश के लिए कम आवेदन आने के बाद कई बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी।
परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह बताया कि मंगलवार देर रात तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 2017, मैनेजमेंट के लिए 123 और पीडीसीए के लिए 17 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त एवं मैनेजमेंट के लिए प्रवेश परीक्षा 27 अगस्त को ऑफलाइन मोड में होगी। प्रवेश परीक्षा शहर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह नौ से 12 बजे के बीच होगी। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में 13 ब्रांचों में प्रवेश होगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रत्येक ब्रांच में 75-75 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाएंगे।