फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students angry , pulled Candle Procession

छात्रों में गुस्सा, निकाला कैंडल जुलूस

Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students angry , pulled Candle Procession
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्रों और प्रतियोगियों का आंदोलन शुक्रवार को और व्यापक हो गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से बालसन चौराहे तक कैंडल जुलूस निकाला तो छात्रोें के कई अन्य गुटों ने आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन कर चक्काजाम किया। इससे शहर के बड़े हिस्से में तनाव भी बना रहा। हालांकि आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहा। तेलियरगंज में 22 छात्र हिरासत में भी लिए गए। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, अध्यक्ष को हटाने तथा आयोग की भर्तियों और पेपर आउट होने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शाम को छात्रसंघ भवन पर भारी संख्या में छात्रों का जमावड़ा हुआ। छात्रों में आयोग अध्यक्ष के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ भी जबरदस्त नाराजगी थी। वहां नारेबाजी के बाद छात्रों ने बालसन चौराहा स्थिति गांधीजी की प्रतिमा तक कैंडल जुलूस निकाला। आंदोलन में प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम डॉ. एसपी सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन


 प्रमुख सचिव के इस तरह से समर्थन से उत्साहित छात्रों और प्रतियोगियों ने और बड़े आंदोलन की हुंकार भरी। गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष हुई सभा में छात्रों ने आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाने की घोषणा की। प्रतियोगियों का कहना था कि आयोग की भर्तियों में धांधली से निराश एक छात्र ने आत्मदाह तक की कोशिश की। इसके बावजूद सरकार पर कोई असर नहीं है लेकिन वे भी झुकने वाले नहीं है। उन्हाेंने और तेज आंदोलन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों ने तेलियरगंज के विवेकानंद पार्क में सभा की और पुतला दहन किया। इसके बाद उन्होंने चक्काजाम किया लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। चक्काजाम और गिरफ्तार होने वालों में सुमंत राय, सुग्रीव निषाद, सुधीर दुबे, विशाल तिवारी, अभिषेक यादव, प्रशांत गुप्ता, हेमंत आदि शामिल  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed