फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students abducted hostels of sabotage

हॉस्टल खाली कर जाते छात्रों ने की तोड़फोड़

Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
इलाहाबाद
इलाहाबाद Updated Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Students abducted hostels of sabotage
allahabad
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में हाईकोर्ट के आदेश के बाद चल रहे वॉश आउट अभियान में बृहस्पतिवार को एसएसएल एवं डायमंड जुबली को खाली कराया गया। इस दौरान एसएसएल में छात्रों ने बमबाजी करके दहशत फैलाने की कोशिश की। हॉस्टल खाली करके जाते छात्रों ने डायमंड जुबली में जमकर तोड़फोड़ की। सबसे अधिक नुकसान डायमंड जुबली में सामने आया है। यहां छात्रों ने दरवाजा, टायलेट और वाश बेसिन तक तोड़ डाला। कमरे में भी तोड़फोड़ की गई है। यहां छात्र आधे से अधिक फर्नीचर उठा ले गए। छापेमारी में एसएसएल में 158 कमरे और डायमंड जुबली में कुल 128 कमरे खाली करवाए गए।
विज्ञापन


प्राक्टर प्रो. राम सेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो.आरकेपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पूरे प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सुबह 10 बजे एसएसएल छात्रावास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ही एसएसएल छात्रावास में छात्रों ने बाउंड्री के अंदर दो बम फोड़े। पुलिस के वहां पहुंचने तक बम फोड़ने वाले भाग चुके थे। एसएसएल में छात्रों ने छापेमारी से पहले ही सभी कमरे खाली कर दिए थे। प्रॉक्टर ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक शैलेंद्र मिश्र की सूझबूझ के कारण एसएसएल में तोड़फोड़ नहीं हो सकी। अधीक्षक की चौकसी के कारण छात्रावास के फर्नीचर कम चोरी हुए। एसएसएल में मात्र 25 कमरे में ही कुर्सी, मेज, चौकी गायब हुए। एसएसएल में कुल 158 कमरे की 207 सीटों पर विवि ने कब्जा करने के बाद तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


डायमंड जुबली में कुल 128 कमरे में 120 सिंगल, आठ डबल सीटेड कमरों को अर्थात कुल 136 लड़कों से छात्रावास खाली करवाया गया। प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि इस छात्रावास में छात्रों ने लगभग 10 लाख का नुकसान किया। छात्र जाते-जाते आधे से अधिक कमरे का फर्नीचर उठा ले गए। इसके साथ उन्होंने छात्रावास का टायलेट, वाश बेसिन, दरवाजे सहित कमरों में भी तोड़फोड़ की। प्रॉक्टर ने बताया कि विवि की ओर से छात्रावास में हुए नुकसान का आकलन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली होने से पहले ताराचंद छात्रावास में बमबाजी
0 इलाहाबाद विवि की ओर से शुक्रवार को ताराचंद छात्रावास में छापेमारी की जाएगी। छापेमारी से पहले ही वहां दिन में कई बार उपद्रव और बमबाजी की घटना हुई। प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि पहले 12 से 12.30 के बीच छात्रावास में हंगामा हुआ, इस दौरान डीजे में छापामारी चल रही थी, तत्काल वहां पुलिस पहुंची तो उपद्रवी भाग चुके थे। दोपहर बाद ताराचंद में छात्रों ने बारी-बारी से तीन बम फोड़े। यहां देर रात तक भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। प्रॉक्टर ने बताया कि एक ट्राली पर हॉस्टल का सामान लादकर जा रहे ब्लाक सर्वेंट को पुलिस ने पकड़ा। इससे पूछताछ की जा रही है कि वह किसका सामान लेकर जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed