फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student protests, held off the ticket counter

छात्रों ने किया विरोध, बंद कराए टिकट काउंटर

Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student protests, held off the ticket counter
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क का सुंदरीकरण कर उसके रखरखाव के लिए लगाया गया प्रवेश शुल्क बड़ी संख्या में मॉनिंग वॉकर्स के साथ विश्वविद्यालय और संगठक महाविद्यालयों के छात्रों को नहीं रास नहीं आ रहा है। इससे भड़के छात्र बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर आजाद शहीद स्थल के सामने एकत्र हुए और टिकट लगाने का विरोध करते हुए काउंटर बंद करा दिया। उनका कहना है कि यह व्यवस्था पार्क में बैठकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की राह में बड़ी बाधा भी है। छात्र संगठन ने इस मुद्दे पर आम राय बनाने के लिए शुक्रवार को दिन में एक बजे पार्क में महापंचायत बुलाई है।
विज्ञापन


  आजाद पार्क में जुटे प्रतियोगी छात्रों ने टिकट व्यवस्था लागू किए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। विरोध में कुछ देर के लिए टिकट काउंटर बंद कराए गए। इविवि के शोध छात्र रामबाबू तिवारी के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने बैठक कर कहा कि बहुत से प्रतियोगी छात्र और अन्य कॉलेजों के छात्र पार्क के शांत माहौल में पढ़ाई करते हैं। टिकट व्यवस्था उन पर भारी पड़ रही है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। संचालन गौरव पांडेय ने किया। बैठक और विरोध प्रदर्शन में सुनील वर्मा, अजय सिंह परिहार, बिट्टू, सौरभ सिंह, अनुभव, प्रशांत शुक्ल, अमरेंदु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मॉर्निंग वार्कस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उस घोषणा से अवगत कराया है जिसमें उन्होंने आजाद पार्क में सुबह और शाम को टहलने आने वालों को नि:शुल्क प्रवेश देने की बात कही थी। सीएम ने यह घोषणा पिछले वर्ष 26 अप्रैल को की थी। एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर राजन शुक्ला को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम विरोध के बावजूद चंद्र शेखर आजाद पार्क में टिकट खरीदकर घूमने जाने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। गुरुवार को पार्क के काउंटरों से 2800 टिकट और 858 फॉर्म की बिक्री की गए। उद्यान अधीक्षक आरएस यादव के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में टिकट हैं, बेहतरी के लिए लोग सुझाव भी दे रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि शांतिपूर्वक कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed