{"_id":"6244662d1249c9523442f630","slug":"student-missing-before-board-exam-kidnapping-report-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
Wed, 30 Mar 2022 07:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 07:46 PM IST
सार
कालिंदीपुरम धूमनगंज निवासी धर्मराज विश्वकर्मा जसरा स्थित केदारनाथ इंटर कालेज में अध्यापक हैं। उनका बेटा अभिनव विश्वकर्मा (14) केदारनाथ इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम इलाके से 23 मार्च को छात्र अभिनव विश्वकर्मा लापता हो गया। 24 से अभिनव को हाईस्कूल की परीक्षा देनी थी। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आठ दिन बीतने के बाद भी अभिनव का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
कालिंदीपुरम धूमनगंज निवासी धर्मराज विश्वकर्मा जसरा स्थित केदारनाथ इंटर कालेज में अध्यापक हैं। उनका बेटा अभिनव विश्वकर्मा (14) केदारनाथ इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है।
विज्ञापन
24 मार्च से हिंदी का पहला पेपर था। 23 मार्च की शाम अभिनव घर से कहीं निकल गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। कहीं पता नहीं चला। सारे रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पता करने के बाद धर्मराज ने 24 को धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। धर्मराज ने बताया कि अभिनव ने अपनी मां तक से कुछ भी नहीं बताया था।
विज्ञापन