{"_id":"5ef8eb9b8ebc3e42bb6849b7","slug":"student-hanged-herself-after-failing-in-high-school-allahabad-news-ald279630992","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
पिपरी के कटहुला गांव में हुई घटना, परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कटहुला गांव में एक छात्रा हाईस्कूल में फेल होने पर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह शव घर के अंदर फांसी से लटका मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कटहुला गांव निवासी असलम की बेटी आरसिया (15) स्थानीय एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ तो आरसिया फेल हो गई। इसे लेकर वह काफी दुखी थी। घरवालों के मुताबिक शनिवार शाम उसने खाना भी ठीक से नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक आरसिया कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों को शक हुआ। परिजन कमरे में गए तो आरसिया का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। घरवालों का कहना था कि आरसिया बहुत अच्छे नंबर से पास होने की उम्मीद लगाए थी। परीक्षा की तैयारी के लिए उसने काफी मेहनत भी कर रखी थी, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।