फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student going to Mankameshwar temple dies in road accident

मनकामेश्वर मंदिर जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Wed, 03 Aug 2022 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Student going to Mankameshwar temple dies in road accident
कीडगंज थाना क्षेत्र में परेड ग्राउंड पर मंगलवार तड़के अनियंत्रित कार ने स्कूटी से जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 साल के एक छात्र की जान चली गई। दूसरे को भी चोर्टें आईं हैं लेकिन वह ठीक है। दोनों तड़के मनकामेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे थे। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन

दारागंज के बख्शी खुर्द निवासी राजेश कनौजिया फोटोग्राफर हैं। उनका 15 साल का बेटा आदेश कनौजिया दसवीं का छात्र था। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह मुहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त सुजल (16) के साथ स्कूटी से मनकामेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए निकला था। दोनों जैसे ही परेड ग्राउंड में स्थित मजार के पास पहुंचे, सामने से एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आदेश को गंभीर चोटें आईं। उधर से गुजर रहा एक रिक्शा चालक दोनों को लेकर उनके घर पहुंचा। हालत गंभीर देखकर घर वाले तुरंत लेकर एसआरएन हास्पिटल गए। वहां उपचार के दौरान आदेश की मौत हो गई। उसका दोस्त सुजल बेहद डर गया था। मां सुनीता, पिता राजेश और दोनों बहनों को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों ने बताया कि आदेश ने अपने दोस्त के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम कब बनाया था, उन्हें नहीं मालूम। घर में मातम पसरा हुआ था। दरोगा रतिराम ने बताया कि कार सवार गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला था। सीसीटीवी से उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed