{"_id":"6a90a3367e184df74a0d3c94","slug":"student-dragged-for-20-meters-after-being-hit-by-a-motor-grader-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-19275-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मोटर ग्रेडर की चपेट में आने से छात्र 20 मीटर तक घिसटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मोटर ग्रेडर की चपेट में आने से छात्र 20 मीटर तक घिसटा
Fri, 28 Aug 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
घूरपूर -दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : Archive
क्षेत्र के देवरी नहर के पास रिंग रोड पर कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को एक छात्र मोटर ग्रेडर (सड़क निर्माण में इस्तेमाल में आने वाली मशीन) की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। छात्र को इलाज के लिए नैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घूरपुर के मरुआ निवासी ऋषभ यादव पुत्र शिव कैलाश यादव अपने ननिहाल में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल नीबी में पढ़ता है। वह कक्षा 6 का छात्र है। बृहस्पतिवार की सुबह वह स्कूल जा रहा था।
रास्ते में देवरी गांव में नहर के पास पहुंचा था कि रिंगरोड कार्य में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह करीब20 मीटर तक घिसटता रहा। दुर्घटना के बाद चालक मशीन से कूदकर भाग गया। विद्यालय प्रबंधक और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्र को तत्काल नैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक पर जानबूझकर छात्र को कुचलने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम करने का प्रयास किया। चालक पर प्रत्यक्षदर्शियों ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन चालक ने कान में इयरफोन लगाया था। यही कारण है कि मशीन की चपेट में आए छात्र की चीख उसे सुनाई नहीं पड़ी और छात्र मशीन में फंसकर घिसटता रहा। घूरपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने लोगों को समझाकर शांत कराया।