फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Struggle for fertilizer, women stand in queue from morning till evening

Prayagraj News: खाद के लिए जद्दोजहद, सुबह से शाम तक कतार में लगीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Struggle for fertilizer, women stand in queue from morning till evening
फूलपुर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद के लिए लाइन में लगी महिलाएं व अन्य किसान।
यूरिया और डीएपी खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिल पा रही है। यूरिया और डीएपी खाद ने ग्रामीण महिलाओं का चूल्हा चौका तक छुड़ा दिया है। खाद के लिए महिलाएं जद्दोजहद कर रही हैं। वह सुबह से शाम तक कतारों में जूझ रही हैं। मंगलवार को इफको किसान सेवा केंद्र घियानगर में दिनभर भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

फूलपुर में इन दिनों किसान खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। मंगलवार को इफको किसान सेवा केंद्र फूलपुर में खाद का वितरण किया जा रहा था। सुबह सात से ही किसान लाइन में लग गए। खाद के लिए यहां महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची थीं। वह घर का कामकाज छोड़कर दिनभर कतार में लगी रहीं और अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि वह अपने नौनिहालों को छोड़कर बगैर कुछ खाए पीए ही घर से खाद के लिए केंद्र पर पहुंची हैं। उदगी गांव से खाद लेने के लिए पहुंची महिला सवारी देवी का कहना है कि वह घर पर खाना बनाने की जगह खाद लेने के लिए आ गई हैं। वह सुबह 11 बजे से लाइन में लगी और एक बज गए लेकिन खाद नहीं मिली। इसी प्रकार भोगवारा गांव की महिला पुष्पा देवी ने बताया कि वह बच्चों को छोड़कर खाद लेने आई और लाइन में लगे हैं। दोपहर के दो बजे तक खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले प्रभारी

- प्रतिदिन सुबह से शाम तक इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को भी सुबह से शाम भर में 370 बोरी यूरिया का वितरण किया गया है। किसानों को रोजाना खाद मुहैया कराई जा रही है। - अमन सिंह, प्रभारी इफको किसान सेवा केंद्र घियानगर फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed