फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strike the disturbed situation, supplied by tanker out

हड़ताल से बिगड़े हालात, बाहर से मंगाए टैंकर

Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strike the disturbed situation, supplied by tanker out
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
टैंकर चालकों एवं परिचालकों के हड़ताल पर रहने से लगातार तीसरे दिन इंडियन ऑयल कारपोरेशन के सूबेदारगंज स्थित टर्मिनल से पेट्रोल-डीजल के टैंकर नहीं निकले। तीन दिन से पेट्रोल-डीजल की उठान न होने से इलाहाबाद के साथ आसपास के जिलों में आईओसी के दो दर्जन से ज्यादा पंपों में स्टाक खत्म हो गया। स्थिति भयावह न हो इसके लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ, मुगलसराय और कानपुर से 15 टैंकर मंगाए गए। इस बीच डैमेज कंट्रोल के लिए आईओसी के जीएम ऑपरेशन वीके वर्मा भी इलाहाबाद पहुंच गए। उन्होंने आईओसी अफसरों एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक भी की। उधर टैंकर चालकों ने एलान किया है कि अगर शुक्रवार की दोपहर तक आईओसी अफसरों ने उनसे बात न की तो वे दोपहर बाद भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


आईओसी के सूबेदारगंज टर्मिनल से हर रोज सौ से ज्यादा टैंकर इलाहाबाद, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट आदि जिलों के लिए जाते हैं। यहां से पड़ोसी देश नेपाल को भी फ्यूल भेजा जाता है। नेपाल से भी लगातार फ्यूल की डिमांड हो रही है। बता दें कि मंगलवार की सुबह से ही टैंकर चालक एवं परिचालक आईओसी अफसरों पर तेल चोरी का आरोप एवं कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उनका आरोप है कि टर्मिनल से जो टैंकर निकलते हैं उसमें कई लीटर पेट्रोल-डीजल कम रहता है।
विज्ञापन


इसे लेकर पंप संचालक चालकों एवं परिचालकों पर तेल चोरी का आरोप लगा देते हैं। हड़ताल पर जाने से इलाहाबाद के  साथ आसपास के जिलों में आईओसी के कई पंपों में स्टॉक खत्म हो गया। इससे शहर के तमाम पंपों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इसमें मुख्य रूप से बालसन, रामबाग, बम्हरौली, शंकरगढ़, मामा भांजा तालाब, फाफामऊ, इरादतगंज स्थित पंप रहे। स्थिति भयावह होती देख आईओसी ने लखनऊ, कानपुर और मुगलसराय स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल से टैंकर मंगाए गए। बृहस्पतिवार को दिन भर में 15 टैंकर आए। इससे कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे रहे टैंकर चालक एवं परिचालक

0 बुधवार को पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की वजह से बृहस्पतिवार को टैंकर चालक एवं परिचालक आईओसी टर्मिनल गेट के पास धरने पर नहीं बैठ सक। वहां से थोड़ी दूर एक स्थान पर टैंकरों के पास चालक एवं परिचालकों ने धरना दिया। इस दौरान यूनियन नेता शंभू सिंह ने कहा कि अगर शुक्रवार दोपहर तक चीफ टर्मिनल मैनेजर एमके श्रीवास्तव या अन्य अफसरों ने वार्ता नहीं की तो टैंकर चालक एवं परिचालक दोपहर बाद से भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान उमेश, लाल सिंह, गुड्डू, राहुल, सुनील, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर बुधवार को पुलिस द्वारा खदेड़े जाने से महेश कुमार श्रीवास्तव नाम का चालक सड़क पर गिर गया था। उसके सिर में चोट लगी है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


0 तीन दिन से चल रही टैंकर चालकों एवं परिचालकों की हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को लखनऊ से आईओसी के जीएम ऑपरेशन वीके वर्मा सूबेदारगंज स्थित टर्मिनल पहुंच गए। यहां आईओसी अफसरों के साथ उन्होंने ट्रांसपोटर्रों एवं डीलरों से वार्ता की। इस दौरान टैंकर चालक एवं परिचालकों के हड़ताल पर जाने की वजह भी उन्होंने पूछी। यहां कम तेल नापने की बात बताई गई। कहा गया कि मशीन में भी गड़बड़ी हो सकती है। बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टर विमल द्विवेदी की तबीयत बिगड़ गई। वहां से ट्रांसपोर्टर को लेकर उनके साथी निजी अस्पताल ले गए। बैठक बाद आईओसी के सीनियर डिवीजन रिटेल अफसर किशोर सोनक और चीफ टर्मिलन मैनेजर एमके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसपोटर्रों ने आश्वस्त किया है कि शुक्रवार की सुबह से हड़ताल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed