फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Streets waterlogged and water entered homes after an hour of rain

Prayagraj News: एक घंटे की बारिश से गलियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Sat, 29 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Streets waterlogged and water entered homes after an hour of rain
नैनी। जमुना नगर मोहल्ले में गली में भरे बारिश के पानी में खेलते बच्चे। स्रोत मोहल्ला वासी - फोटो : Archive
एक घंटे की बारिश से शुक्रवार दोपहर कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। गलियों में पानी भरने के साथ ही लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। इससे गृहस्थी का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

जमुना नगर, स्टेशन रोड नैनी, ट्रांसपोर्ट नगर और झिलमिल कॉलोनी के अलावा चक फैजुल्ला, कसाई मोहल्ला, विद्यार्थी नगर, चकदौंदी और जान्हवी नगर में लोगों से जलभराव का सामना करना पड़ा। जमुना नगर की हर गली में एक फीट तक पानी भर गया। क्षेत्र में बीते 15 दिन से जलभराव की समस्या बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार की तेज बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। लोगों ने नगर निगम और जलकर विभाग को जलभराव के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व नाला व सीवर लाइन की सफाई नहीं की। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुना नगर मोहल्ले में जल निकासी के लिए नई सीवर लाइन बिछाने का काम तीन माह पहले शुरू हुआ था। बारिश शुरू होने तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका। आरोप है कि ठेकेदार ने काम अधूरा ही छोड़ दिया। मोहल्लवासियों का आरोप है कि यदि कार्य पूर्ण होता तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। चक फैजुल्ला, खरकौनी और जान्हवी नगर में भी पानी निकासी की ठोस नीति न होने से हर साल यह समस्या आती है।

चाका वार्ड में बारिश से फिर गहराया जलभराव का संकट
नैनी। चाका वार्ड के कई मोहल्लों में पिछले पंद्रह दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर निगम की ओर से पंप लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। जिन मोहल्लों से पानी निकाला जा रहा था, वहां फिर से पानी इकट्ठा हो गया। यह स्थिति नए यमुना पुल के नीचे बसे गंगोत्री नगर मोहल्ले में गंभीर है। चाका ब्लॉक मुख्यालय के सामने बसी नई बस्ती भी जलभराव से जूझ रही है। इसके अतिरिक्त, गोविंदपुरम कॉलोनी और एफसीआईरोड आदि भी प्रभावित हैं। संवाद



जमुना नगर मोहल्ला नीचे बसा हुआ है, इसलिए पानी रहता है। निकासी के लिए पंप लगाया गया है। अधूरी पड़ी सीवर लाइन का काम पूर्ण होने के बाद समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।-अखिलेश त्रिपाठी, जोनल अधिकारी, नगर निगम जोन पांच

नैनी। जमुना नगर मोहल्ले में गली में भरे बारिश के पानी में खेलते बच्चे। स्रोत मोहल्ला वासी

नैनी। जमुना नगर मोहल्ले में गली में भरे बारिश के पानी में खेलते बच्चे। स्रोत मोहल्ला वासी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed