{"_id":"5ebd9d068ebc3e904e1cc0e0","slug":"street-vendors-will-get-relief-by-relief-fund-city-news-ald275824964","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी दुकानदारों को राहत पैकेज से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी दुकानदारों को राहत पैकेज से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के ब्रेकअप के दूसरे फेज में रोड पटरी पर कारोबार करने वाले व्यापारियों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि पटरी पर काम करने वाले, ठेला लगाने वालों को सरकार दो से दस हजार रुपये तक का लोन देगी। प्रयागराज में इसका लाभ सीधे तौर पर 13 हजार से ज्यादा रोड पटरी पर कारोबार करने वाले लोगों को मिलता दिखाई दे रहा है। यह वह कारोबारी हैं, जो पंजीकृत हैं। हालांकि प्रयागराज में गैर पंजीकृत दुकानदारों की संख्या 30 हजार के आसपास है। ऐसे में इन अपंजीकृत कारोबारियों को योजना का लाभ मिलेगा या नहीं इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
वित्त मंत्री ने बुधवार को जहां एमएसएमई वालों को राहत दी तो वहीं उसके दूसरे दिन रोड पटरी पर कारोबार करने वाले कारोबारियों पर नजरें इनायत की गईं। राजरूपपुर व्यापार मंडल के अखिलेश सिंह ने कहा कि रोड पटरी पर कारोबार करने वालों की संख्या काफी है। कहा कि केंद्र सरकार यह स्कीम ऑनलाइन शुरू करेगी। इसके बाद कोई भी स्ट्रीट वेंडर लोन ले सकेगा। डिजिटल पेमेंट पर पुरस्कार की भी योजना है। इसके अलावा मुद्रा शिशु लोन के तहत 50 हजार तक के लोन पर दो फीसदी की छूट मिलेगी। इस स्कीम का लाभ 12 महीने तक मिलेगा। व्यापारी नेता विजय वैश्य ने कहा कि रोड पटरी पर कारोबारी करने वालों को दस हजार रुपये की कार्यशील पूंजी देकर सरकार ने यह मंशा जाहिर कर दी कि लॉक डाउन से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि यह वर्किंग कैपिटल लोन बैंक किस तरह से देंगे, तथा क्या ब्याज दर होगी इस पर फैसला आना बाकी है।