फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stork recovered from gangster Pradhan's house, forest department took possession

प्रतापगढ़ : गैँगस्टर प्रधान के घर से सारस बरामद, वन विभाग ने लिया कब्जे में, वन रेजर ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 03 Dec 2023 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

जानलेवा हमले में कुसमी प्रधान तौहीद जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने उसके खिलाफ दो दिन पहले गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उसे गैंग लीडर मानते हुए पुलिस उसकी संपत्तियों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Stork recovered from gangster Pradhan's house, forest department took possession
प्रधान के घर से बरामद सारस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदर विकासखंड के कुसमी के गैंगस्टर प्रधान तौहीद के घर से पुलिस ने सारस बरामद किया। जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया। प्रधान के खिलाफ रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जानलेवा हमले में कुसमी प्रधान तौहीद जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने उसके खिलाफ दो दिन पहले गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उसे गैंग लीडर मानते हुए पुलिस उसकी संपत्तियों को खंगाल रही है। उसके पास नामी व बेनामी संपत्तियों के साथ आलीशान मकान का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। आय की श्रोत का पता लगाने के बाद जिला प्रशासन प्रधान तौहीद पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

विज्ञापन

Stork recovered from gangster Pradhan's house, forest department took possession
प्रधान के घर सारस मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को शिकायत के बाद नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने प्रधान तौहीद के घर दबिश दी। घर से पिंजड़े में बंद सारस मिला। जिसे बरामद करने के बाद पुलिस की सूचना पर पहुंचे रेंजर महेंद्र मौर्या सारस को चिलबिला वन विभाग के कार्यालय भेजा। नगर कोतवाल ने बताया कि रेंजर की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed