{"_id":"619548f1dc0941792367612e","slug":"stf-caught-a-reward-of-25-thousand-allahabad-news-ald3206747102","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
पट्टी पुलिस द्वारा गिरफ्तार पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश सुजीत प्रताप सिंह। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे बुधवार को पट्टी पुलिस ने जेल भेज दिया। उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर निवासी शिवकुमार ऊमरवैश्य की बंधवा बाजार में गल्ले की दुकान है।
शिवकुमार ने 5 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था कि बदमाशों ने मारपीट कर दस हजार रुपये लूट ले गए और पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रजनीश सिंह निवासी डालूपुर महाराजगंज जौनपुर, अनुपम सिंह उर्फ रंगा एकहुआ महाराजगंज जौनपुर और सुजीत सिंह निवासी डालूपुर महाराजगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना के एक माह बाद तीनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। फरार चल रहे आरोपी सुजीत सिंह निवासी कालूपुर को एसटीएफ वाराणसी ने मंगलवार की रात आमापुर चौराहे से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे पट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।