{"_id":"69a3eab7ecd692e85003a94f","slug":"stf-arrested-aamir-carrying-a-reward-of-rs-50-000-from-pratapgarh-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी आमिर को प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार, गोहत्या का केस है दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी आमिर को प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार, गोहत्या का केस है दर्ज
Sun, 01 Mar 2026 06:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:35 PM IST
सार
प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के इनामी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी प्रतापगढ़ के देल्हूपुर से हुई है। मऊआइमा के केशवपुर उर्फ बागी गांव निवासी आमिर के खिलाफ गोतस्करी, गोहत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार के इनामी अपराधी मोहम्मद आमिर को प्रतापगढ़ के देल्हूपुर से रविवार दोपहर को गिरफ्तार किया। गोहत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी बहरिया थाना क्षेत्र के गांव फजिलाबाद उर्फ कालूपुर स्थित अपने ननिहाल में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर एसटीएफ जय प्रकाश राय के नेतृत्व में फील्ड इकाई उपनिरीक्षक धमेेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, पंकज सिंह, सुनील कुमार, पंकज तिवारी व कांस्टेबल अखंड प्रताप पांडेय की टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इस दौरान सूचना मिली कि प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में दर्ज एफआईआर में वांछित 50 हजार का इनामी मोहम्मद आमिर देल्हूपुर स्थित प्राइमरी स्कूल बस स्टॉप के पास है।
विज्ञापन
सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और दोपहर करीब 12:20 बजे उसे पकड़ लिया। टीम की जांच में सामने आया कि आमिर मूलरूप से मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव सराय केशव उर्फ बागी का रहने वाला है और वह नवाबगंज के लालगोपालगंज स्थित आधारगंज में रहता था। पूछताछ में उसने बताया कि वह ननिहाल में रह रहा था।
विज्ञापन
16 जनवरी की देर रात उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसंडा से गाय चोरी कर उसका वध कर दिया और सिर को नदी में फेंक दिया, जबकि मांस बेचने के लिए वह और उसके साथी शरीर उठा ले गए। मामले में देल्हूपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने आने पर प्रतापगढ़ पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।