फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State-wide strike on 20 February in protest against advocate harassment

अधिवक्ता उत्पीड़न के विरोध में 20 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल

Fri, 19 Feb 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
State-wide strike on 20 February in protest against advocate harassment
यूपी बार काउंसिल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में हो रहे अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 20 फरवरी को वकील हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन किसी भी अदालत में अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। बार कौंसिल ने वकीलों की हत्या की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को मुआवजा, सरकारी नौकरी देने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


कौंसिल के सदस्य सचिव देवेंद्र मिश्र नगरहा ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन दारागंज की पुलिस ने अधिवक्ता शशांक मिश्र की अनायास पिटाई की और उनकी गाड़ी का 1450 रुपये का चालान कर दिया व वाहन सीज कर दिया गया। इसी प्रकार से महोबा में अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में ओमकार सिंह तोमर ने अराजक तत्वों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। तेलंगाना में अधिवक्ता दंपती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इन सब घटनाओं को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ता 20 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए संबंधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। 
विज्ञापन


ज्ञापन में मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों  को एक करोड़ रुपये की सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की जाएगी। बार कौंसिल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए भी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed