राज्य विवि में पहले सत्र में सिर्फ पीजी की होगी पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में वाणिज्य, कला, विज्ञान आदि के साथ विधि, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर आदि विषयों में पढ़ाई होगी। हालांकि संसाधन को ध्यान में रखते हुए इस साल दो संकायों वाणिज्य एवं व्यापार प्रबंधन तथा मानविकी, समाज विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अध्यापकों के पद भी स्वीकृत हो गए हैं। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी नियुक्ति किए जाने की तैयारी है। जल्द ही स्थायी नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय का सत्र 16 जुलाई से शुरू होगा। जल्द ही एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 तक आवेदन लिए जाने की तैयारी है। आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि कोशिश है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द कक्षाएं शुरू की जाएं।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति की संबद्ध कालेजों के प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ बैठक मंगलवार को सांस्कृतिक केंद्र में होगी। इसमें दाखिले से लेकर शैक्षिक गतिविधियों और वार्षिक परीक्षा पर चर्चा होगी। कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा पर विशेष जोर होगा।