फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State Agriculture Service Main Exam Result Declared

राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 11 May 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
State Agriculture Service Main Exam Result Declared
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 के तहत जिला उद्यान अधिकारी श्रेण्ी-2 ग्रेड-1 और प्रधानाचार्य खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-2 के पांच पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इंटरव्यू के लिए सात अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, राज्य कृषि सेवा परीक्षा के तहत सात प्रकार के कुल 564 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन इनमें से केवल दो प्रकार के पांच पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होने हैं, जबकि बाकी पदों पर लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर भर्ती होगी। आयोग सभी पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम एक साथ जारी करेगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इंटरव्यू की तिथि दो-तीन दिनों में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कृषि सेवा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती पहले पीसीएस परीक्षा के माध्यम से की जाती थी, लेकिन पहली बार आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि सेवा परीक्षा परीक्षा के लिए कुल 73792 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। एक अगस्त 2021 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 38039 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने एक अक्टूबर 2021 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें 1283 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोशित किया गया।
26 से 28 नवंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में 1199 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग ने विभिन्न कारणों ने अनर्ह पाए गए 78 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।
अभ्यर्थियों की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए परंपरागत आवेदन पत्रों के परीक्षण और विषय विशेषज्ञों द्वारा शैक्षिक अभिलेखों के परीक्षण के बाद दिए गए परामर्श के आधार पर आयोग ने यह निर्णय लिया है।
इनमें प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-दो पद के लिए आवेदन करने वाले 24 अभ्यर्थी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (शस्य शाखा) के आठ, वनस्पति शाखा के पांच, पौध संरक्षण शाखा के पांच, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए रसायन शाखा के चार, विकास शाखा के 25 अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप अर्हता धारित न करने या आवेदन की अंतिम तिथि तक अर्हता धारित न करने पर पांच और आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक अभिलेख संलग्न न करने के कारण दो अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है।

रीडर के एक पद का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (यूनानी) विभाग के तहत प्रदेश के राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों के लिए रीडर-निस्वां व कबालात के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इस पद पर खुर्शीद आलम को औपबंधिक रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed