फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   St Marry School: Everyone's mouth shut on Jaina's death, questions on the role of college management.

St Marry School : जैना की मौत पर सबके होठ सिले, कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर सवाल

Sun, 03 Nov 2024 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

मौत की घटना के बाद से ही प्रिंसिपल लिस्सी दफ्तर में नहीं बैठ रही हैं। जबकि क्लास टीचर शिखा श्रीवास्तव का भी पता नहीं है। फिलहाल जिस तरह इस घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है, उससे कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
St Marry School: Everyone's mouth shut on Jaina's death, questions on the role of college management.
लिस्सी सीजे, प्रिंसिपल सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के नामी सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा जैना की मौत को लेकर 12वें दिन भी कॉलेज से लेकर घर तक सबके होठ सिले हुए हैं। आखिर वह कौन की बात थी, जिसे लेकर जैना ने दुनिया से हमेशा के लिए विदा होने का निर्णय लिया। मासूम की मौत का असली गुनहगार है कौन, इस सवाल पर पर्दा पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

मौत की घटना के बाद से ही प्रिंसिपल लिस्सी दफ्तर में नहीं बैठ रही हैं। जबकि क्लास टीचर शिखा श्रीवास्तव का भी पता नहीं है। फिलहाल जिस तरह इस घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है, उससे कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


नौवीं कक्षा की छात्रा जैना हुसैन खान की मौत के बाद अभी तक सेंट मैरीज कॉलेज प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई भी टिप्पणी नहीं आई है। अलबत्ता अभी तक जैना की मौत पर प्रबंधन ने शोक में एक दिन के लिए कॉलेज बंद करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। इसके लिए किसी तरह की आंतरिक जांच कमेटी बनाई गई या नहीं, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल का फोन बंद है। जबकि, कार्यालय के फोन को कोई रिसीव नहीं कर रहा है। हालांकि इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पत्र याचिका दाखिल होने के बाद कॉलेज परिसर में सन्नाटा बढ़ गया है। दीपावली की छुट्टी के बाद सोमवार को कॉलेज खुलेगा। ऐसे में सबकी नजर प्रबंधन के कदम को लेकर है।

कहा जा रहा है कि इस मामले में प्रबंधन प्रिंसिपल और क्लास टीचर को नोटिस जारी कर घटना के संबंध में पूछताछ कर सकता है। फिलहाल अभी तक इस दिशा में क्या कदम उठाया गया, कॉलेज प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है। पुलिस इस घटना पर पैनी नजर रखे हुए है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में परिजनों के रुख का इंतजार है।

परिवार से जुड़े एक सदस्य ने शनिवार को अमर उजाला को बताया कि कि माता-पिता नहीं चाहते कि जैना के शव को फिर से कब्रिस्तान से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed