फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Stenographer Exam: 228 candidates for Grade C and 1,483 for Grade D have been allocated departments.

SSC : एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा : ग्रेड सी के 228 और ग्रेड डी के 1483 उम्मीदवारों को मिला विभाग

Fri, 19 Jun 2026 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2026 07:05 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी व डी परीक्षा 2025 के तहत प्रथम चरण की अनंतिम आवंटन सूची (एफआरटीए) जारी कर दी है। एसएससी ने कुल 1711 अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में अनंतिम रूप से आवंटित किया है।

विज्ञापन
SSC Stenographer Exam: 228 candidates for Grade C and 1,483 for Grade D have been allocated departments.
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी व डी परीक्षा 2025 के तहत प्रथम चरण की अनंतिम आवंटन सूची (एफआरटीए) जारी कर दी है। एसएससी ने कुल 1711 अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में अनंतिम रूप से आवंटित किया है। इनमें ग्रेड सी के 228 और ग्रेड डी के 1483 अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


एसएससी ने 28 नवंबर 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम घोषित किया गया था। एसएससी ने बताया कि पदों और विभागों का आवंटन अभ्यर्थियों की वरीयता और योग्यता के आधार पर किया गया है। समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए गए। इसमें अंग्रेजी भाषा और सामान्य जागरूकता के अंक, जन्मतिथि और नाम के वर्णानुक्रम को आधार बनाया गया। कुछ अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी नियमों के तहत रद्द या प्रतिबंधित भी की गई है।
विज्ञापन


रिक्त पदों को अधिकतम भरने के उद्देश्य से एसएससी ने स्लाइडिंग व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। पात्र अभ्यर्थी 22 जून तक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपनी पसंद के स्थान, तिथि और स्लॉट का चयन कर सकेंगे। स्लाइडिंग प्रक्रिया एक और दो जुलाई को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में आयोजित होगी। एसएससी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed