फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC's CHSL, JE exam postponed

एसएससी की सीएचएसएल, जेई परीक्षा स्थगित

Thu, 19 Mar 2020 07:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Mar 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
SSC's CHSL, JE exam postponed
SSC - फोटो : SSC
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 17 मार्च से चल रही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 एवं 30 मार्च से शुरू हो रही जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2019 को स्थगित कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि 17, 18 एवं 19 मार्च की परीक्षा पूरी हो गई, अब 20 से 28 मार्च के बीच होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन


एसएससी ने 30 मार्च से शुरू हो रही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2019 को स्थगित कर दिया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने और परीक्षाएं स्थगित किए जाने के निर्णय के बाद आयोग पर भी परीक्षा स्थगित करने का नैतिक दबाव बना।
विज्ञापन


आखिरकार तीन दिन की परीक्षा के बाद एसएससी ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। एसएससी ने 30 मार्च से शुरू हो रही जेई (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2019 का प्रवेशपत्र जारी करने के बाद परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed