फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC JE Exam: Applications for 1,748 posts open until September 22

एसएससी जेई परीक्षा : 1748 पदों के लिए 22 सितंबर तक आवेदन, परीक्षा की तिथियां भी प्रस्तावित

Fri, 18 Sep 2026 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 07:27 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
SSC JE Exam: Applications for 1,748 posts open until September 22
एसएससी जेई। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर भर्ती होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर रात 11 बजे तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर रात 11 बजे है। आवेदन में सुधार के लिए 28 से 30 सितंबर तक विंडो उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट मिलेगी। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा होगा। एसएससी ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी है। पेपर-एक की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में और पेपर-दो की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर पदों पर विभागवार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। कई पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। कुछ पदों में डिप्लोमा के साथ कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष तक है, जबकि कुछ में 32 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना एक अगस्त 2026 को आधार तिथि मानकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed