फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Exam Opportunity to become a Sub-Inspector in Delhi Police and CAPF applications open for 1,871 posts.

एसएससी परीक्षा : दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ में दरोगा बनने का मौका, 1871 पदों पर आवेदन शुरू

Fri, 11 Sep 2026 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उप निरीक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने 1871 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Exam Opportunity to become a Sub-Inspector in Delhi Police and CAPF applications open for 1,871 posts.
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में पुलिस बनने का मौका। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 30 सितंबर की रात 11 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्टूबर रात 11 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में गलती होने पर अभ्यर्थियों को संशोधन का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए आठ से 10 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद होगी शारीरिक परीक्षा

चयन प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक माप परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दूसरी लिखित परीक्षा और चिकित्सीय जांच होगी। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निर्धारित अंकों की कटौती भी की जाएगी।

विज्ञापन

अधिकांश पदों के लिए 20 से 25 वर्ष आयु सीमा

अधिकांश पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पदों के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता और शारीरिक मानकों की जानकारी भर्ती विज्ञापन में जरूर देखनी होगी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 1320 पद

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उप निरीक्षक के 1320 पद हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल के 457, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 254, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 250, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 187 और सचिवालय सुरक्षा बल के 172 पद शामिल हैं। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed