फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC changed the date of three recruitment examinations News Update

SSC : कर्मचारी चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथि बदली, लोकसभा चुनाव के चलते किया परिवर्तन

Wed, 10 Apr 2024 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

SSC Exam : कर्मचारी चयन आयोग (एसएसएसी) ने सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती समेत तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है। यह परीक्षाएं लोकसभा चुनाव मतगणना के दिन और उसके एक दो दिन बाद होने वाली थीं। चुनाव के मद्देनजर इन परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
SSC changed the date of three recruitment examinations News Update
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने लोकसभा चुनाव के चलते की मई में होने वाली तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षाएं मतगणना होने के बाद जून में कराई जाएगी। लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले एसएससी ने तीन भर्तियों का विज्ञापन जारी कर दिया था। उसी के साथ ही उन भर्तियों की परीक्षा तिथि भी निर्धारित कर दी गई थी।

विज्ञापन


पिछले महीने चुनाव की अधिसूचना जारी हुई। लोकसभा चुनाव का मतदान 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होगा। उसके बाद चार जून को मतगणना होगी। इस बीच परीक्षा नहीं हो सकती है। इसलिए एसएससी ने मई में होने वाली परीक्षाओं की तिथि में बदलाव कर दिया है। एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती का विज्ञापन मार्च को जारी किया था।

विज्ञापन

 

इसकी परीक्षा चार, पांच और छह जून को होनी थी। अब वह परीक्षा पांच, छह और सात जून को होगी। ऐसे ही सेलेक्शन पोस्ट- 12 की भर्ती का विज्ञापन 26 फरवरी को आया था। आनलाइन परीक्षा छह, सात और आठ मई को होनी थी। अब 24, 25 और 26 जून को होगी। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल (सीएपीएफ) और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती का विज्ञापन चार मार्च को आया था। इसकी परीक्षा नौ, 10 और 13 मई को परीक्षा होनी थी। अब 27, 28 और 29 जून को परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed