फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: CGL Tier-1 exam in 19 cities from today, 30 lakh candidates will appear.

SSC : 19 शहरों में सीजीएल टियर-1 की परीक्षा आज से, 30 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 09 Sep 2024 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 02:35 PM IST
सार

परीक्षा तीन पालियों में सुबह नाै से 10, दोपहर 12:30 से 1:30 और शाम चार से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग 0.50 अंकों की है।

विज्ञापन
SSC: CGL Tier-1 exam in 19 cities from today, 30 lakh candidates will appear.
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) भर्ती- 2024 की टियर- 1 की परीक्षा सोमवार से तीन पालियों में होगी। यूपी और बिहार के 19 शहरों में 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीजीएल के 17,727 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा नाै से 26 सितंबर के बीच 12 दिनों होगी। करीब 30 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी और बिहार के 8,81,582 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


परीक्षा तीन पालियों में सुबह नाै से 10, दोपहर 12:30 से 1:30 और शाम चार से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग 0.50 अंकों की है। इस परीक्षा के लिए आगरा, अलीगढ़, आरा, बरेली, भागलपुर, दरभंगा, गया, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, पूर्णिया और वाराणसी में केंद्र बनाया गया है। 24 जून से 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि आधे घंटे पहले केंद्र का गेट बंद हो जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी निर्धारित समय पर केंद्र में पहुंचे। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed