फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 41 percent candidates appeared in CGLE 2021 Tier One exam in Central Zone

एसएससी: मध्य क्षेत्र में सीजीएलई 2021 टीयर वन परीक्षा में 41 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

Fri, 22 Apr 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
SSC: 41 percent candidates appeared in CGLE 2021 Tier One exam in Central Zone
एसएससी: मध्य क्षेत्र में सीजीएलई 2021 टीयर वन परीक्षा में 41 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2021 की टीयर वन परीक्षा बृहस्पतिवार को सकुशल संपन्न हो गई । मध्य क्षेत्र में कुल 41.26 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
सीजीएलई 2021 टीयर वन की परीक्षा 11 से 21 अप्रैल के बीच संपन्न हुई। मध्य क्षेत्र (यूपी और बिहार) में 17 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। प्रयागराज में इस परीक्षा के लिए 56,387 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 25,809 अभ्यर्थी यानी 45.77 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि शेष अनुपस्थित रहे। यूपी में 12 जिलों में परीक्षा हुई। प्रदेश में कुल 3,62,705 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें 1,41,005 अभ्यर्थी यानी 38.88 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बिहार में कुल पंजीकृत 1,34,739 अभ्यर्थियों के लिए पांच जिलों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 64,220 यानी 47.66 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। मध्य क्षेत्र में कुल 4,97,444 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 2,05,225 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्टेनाग्राफर परीक्षा के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 25 से
- मध्यक्षेत्र में दस्तावेज सत्यापन के लिए हैं कुल 538 अभ्यर्थी, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनो-2019 परीक्षा के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 25 से 27 अप्रैल के बीच होगा। इसके तहत एसएससी मध्य क्षेत्र, प्रयागराज में 538 अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की मूल प्रति के साथ एक स्वप्रमाणित छायाप्रति भी लानी होगी। अभ्यर्थियों को हाई स्कूल/ सेकेंडरी/ 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी/12वीं परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, विश्वविद्यालयों और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा मोड के माध्यम से प्रदान की जाने वाली मार्कशीट और डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को श्रेणी प्रमाणपत्र (ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस), भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के मामले में भूतपूर्व सैनिक सेवामुक्ति प्रमाण पत्र, एक आईडी प्रूफ लाना होगा। इसमें आधार कार्ड को वरीयता दी जाएगी। दस्तावेत सत्यापन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपनी पारिवारिक आय के आधार पर ही वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र लाना होगा। इसके अलावा कोई अन्य ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अन्यथा की दशा में ऐसे उम्मीदवार की श्रेणी को अनारक्षित में बदल दी जाएगी। इसी प्रकार ओबीसी उम्मीदवारों को केंद्रीय प्रारूप में 18 अक्तूबर 2019 से पहले जारी ओबीसी प्रमाण पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed