फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SS Khanna Girls Degree College Assistant Professor Dr. Shivam will go to Israel for special research.

Prayagraj : एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवम बतौर विजिटिंग साइंटिस्ट जाएंगे इस्राइल

Thu, 20 Nov 2025 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवम मिश्रा विशेष शोध के इस्राइल जाएंगे। डॉ. मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस्राइल के वेजीमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की ओर से विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में 13 दिनों के विशेष शोध प्रवास के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
SS Khanna Girls Degree College Assistant Professor Dr. Shivam will go to Israel for special research.
डॉ. शिवम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवम मिश्रा विशेष शोध के इस्राइल जाएंगे। डॉ. मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस्राइल के वेजीमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की ओर से विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में 13 दिनों के विशेष शोध प्रवास के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। यह अवधि 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक है। यह संस्थान विश्वभर में अत्याधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जाना जाता है और यहाँ आमंत्रित होना किसी भी वैज्ञानिक के लिए विशेष सम्मान माना जाता है।

विज्ञापन


डॉ. मिश्रा अपने इस वैज्ञानिक दौरे के दौरान दुनिया की शीर्ष मॉलिक्यूलर जेनेटिसिस्ट, प्रोफेसर माया शुल्डीनर, जो सेल बायोलॉजी और मॉलिक्यूलर जेनेटिक्स के अत्यंत उन्नत शोध के लिए जानी जाती हैं, के साथ कार्य करेंगे। दोनों वैज्ञानिक मॉलिक्यूलर जेनेटिक्स, सेलुलर फंक्शनिंग, प्रोटीन डायनामिक्स तथा उभरती बायो-टेक्नोलॉजी तकनीकों पर भविष्य में किए जाने वाले संयुक्त शोध की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस सहयोग से न केवल डॉ. शिवम मिश्रा के शोध अनुभव में वृद्धि होगी, बल्कि भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और वेजीमैन इंस्टीट्यूट के बीच अंतरराष्ट्रीय शोध साझेदारी भी मजबूत होगी। कॉलेज प्रबंधन एवं सहकर्मियों ने डॉ. मिश्रा के इस चयन को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है और उम्मीद जताई है कि यह दौरा भारत–इज़रायल के वैज्ञानिक सहयोग को नई दिशा देगा। डॉ. मिश्रा के इस अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो आगामी वर्षों में अनेक उन्नत खोजों और नवाचारों का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed