फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital: Evidence of gang-rape not found in the report of the investigation committee, the girl's brother's allegation adamant

एसआरएन हास्पिटल : जांच कमेटी की रिपोर्ट में नहीं मिले सामूहिक दुष्कर्म के साक्ष्य, युवती का भाई आरोप पर अडिग

Fri, 04 Jun 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
SRN Hospital: Evidence of gang-rape not found in the report of the investigation committee, the girl's brother's allegation adamant
prayagraj news : एसआरएन की घटना को लेकर प्राचार्य से वार्ता करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj

मोती लाल नेहरू मेडिकल के एसआरएन अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मिर्जापुर की एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को जांच कमेटी ने खारिज कर दिया है। ऑपरेशन के दौरान सर्जरी में शामिल आठ सदस्यीय दल में शामिल पांच महिला चिकित्सकों, स्टाफ नर्स के साथ वार्ड ब्वाय तक के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता से भी पूछताछ की गई फिर भी सामूहिक दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिले।

विज्ञापन


अभी सीएमओ की ओर से कराई गई जांच की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन मेडिकोलीगल रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है। कुछ पैथालॉजी जांच की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। उधर आरोप लगाने वाले युवती का भाई अपने बयान पर अडिग है। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक पीड़िता ने जांच कमेटी के सदस्यों को जिस तरह की जानकारी दी है, उससे साफ है कि सर्जरी के दौरान और बाद में अपनाई जाने वाली चिकित्सकीय प्रक्रिया शंका का कारण बनी, लेकिन दुष्कर्म के आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन

SRN Hospital: Evidence of gang-rape not found in the report of the investigation committee, the girl's brother's allegation adamant
prayagraj news : एसआरएन की घटना को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj

उधर सीएमओ के निर्देश पर जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की दो विशेषज्ञों के पैनल ने भी पीड़ित युवती का मेडिकोलीगल किया था। जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पैनल की ओर से कुछ पैथालॉजी जांचें कराने को नमूने लिए गए थे, जिसकी लैब से रिपोर्ट नहीं आई है। मामले ने बृहस्पतिवार को सियासी रूप ले लिया। आरोप लगाने वाले पीड़िता के भाई ने बयान पर अडिग रहते हुए बहन के इलाज में कोताही और जान का खतरा बताया।

विज्ञापन

SRN Hospital: Evidence of gang-rape not found in the report of the investigation committee, the girl's brother's allegation adamant
SRN - फोटो : prayagraj
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक जांच कमेटी की अध्यक्ष विभागाध्यक्ष पैथालॉजी विभाग डॉ. वत्सला मिश्रा के मुताबिक सर्जरी से पहले से बाद तक मरीज महिला चिकित्सकों और स्टाफ नर्स के बीच रही। आठ सदस्यीय दल में सिर्फ दो पुरुष डॉक्टर और एक वार्ड ब्वाय था। बेहोशक समेत सर्जरी के दौरान पांच महिलाएं ओटी में थीं। युवती के परिजन ओटी के बाहर मौजूद थे।

युवती अकेले नहीं थी। पूछताछ में साफ हो गया कि युवती के साथ अमर्यादित आचरण नहीं किया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट में साफ हो गया है कि सर्जरी के पहले और बाद में साफ सफाई का काम स्टाफ नर्स ने चिकित्सकों के साथ किया।  बेहोश मरीज की चैतन्यता जानने के लिए महिला चिकित्सकों ने ही प्रयास किए। सर्जरी के बाद कैथरेटर बदला गया। नली बदलने के दौरान की सामान्य प्रक्रियाओं को मरीज ने बेहोशी की हालत में गलत व्यवहार समझा गया। प्राचार्य ने बताया कि मरीज की हालत और सर्जरी के बाद की स्थितियों में अमर्यादित व्यवहार होना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed