{"_id":"5d81374c8ebc3e93c02affb5","slug":"srn-hospital-crime-allahabad-news-ald255173395","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा
विज्ञापन
SRN Hospital Crime
महिला से भी खींचतान, वीडियो भी हुआ वायरल
पुलिस का दावा-भुक्तभोगी ने मारपीट से किया इंकार
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मानसिक विकलांग बेटी का इलाज कराने पहुंचे माता-पिता क्रो बेरहमी से पीटा गया। जिसमें वह लहुलुहान हो गया और उसकी आंख के नीचे चोट आई। लेकिन मामले में पुलिस का कहना है कि मरीज के पिता ने लिखकर दिया है कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई।
सरायइनायत निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी मानसिक दिव्यांग है। तबियत बिगड़ने पर एक हफ्ते पहले उसने बेटी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। उसे पुरानी बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर स्थित वार्ड नंबर 12 में रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलाज में लापरवाही पर मंगलवार दोपहर पिता ने शिकायत की तो वहां मौजूद नर्स से उसकी नोकझोंक होने लगी। इसकी जानकारी मिली तो थोड़ी ही देर बाद वहां दर्जनों की संख्या में युवक पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी ने बीचबचाव किया तो उसे भी नहीं बख्शा गया। उसके साथ भी खींचतान की गई। सूचना पर एसआरएन चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्ष एसआरएन चौकी पहुंचे जहां काफी देर तक पंचायत भी चली। लेकिन कोतवाली पुलिस का दावा है कि तीमारदार ने लिख कर दिया है कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई।
खींचतान करते दिख रहे डॉक्टर
घटना के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें 10-12 की संख्या में हमलावर तीमारदार को पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले जूनियर डॉक्टर थे। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बीचबचाव करने पर एप्रन पहने हुए कुछ डॉक्टर भुक्तभोगी की पत्नी से भी खींचतान करते हैं। हालांकि मामले में एसआरएन एसआईसी एके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तीमारदार नर्स से झगड़ रहे थे जिस पर डॉक्टरों ने महज बीचबचाव किया। मामले में प्राचार्य की ओर से जांच के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद कमेटी गठित कर दी गई है।