फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sriharivishnu will wake up today on Prabodhini Ekadashi

प्रबोधिनी एकादशी पर आज जागेंगे श्रीहरिविष्णु

Fri, 08 Nov 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sriharivishnu will wake up today on Prabodhini Ekadashi
Sriharivishnu will wake up today on Prabodhini Ekadashi
प्रयागराज। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी आठ नवंबर को मनाई जाएगी। श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना करके उन्हें जगाया जाएगा। शाम को धूमधाम से तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया जाएगा। रात में श्री हरिविष्णु की पूजा की जाएगी। देवोत्थान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

परंपरा के मुताबिक घर के आंगन में चावल के एपन से विष्णु चक्र बनाकर उस पर ऋतुफल सहित अन्य पूजा सामग्री रखी जाएगी। फिर उसे सूप या थाली से ढक दिया जाएगा। शाम के बाद उसी थाली या सूप को ईख के अगले भाग से पीट-पीट कर ‘ईश्वर आवें, दरिद्दर जाएं’ कहकर दारिद्रय को भगाया और ईश्वर को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के मुताबिक एकादशी तिथि का संचरण सात नवंबर को सुबह 10.06 बजे हुआ लेकिन तिथि आठ नवंबर को दोपहर 12.16 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के कारण एकादशी तिथि आठ नवंबर को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शाहगंज स्थित आनंद बिहारी राधाकृष्ण मंदिर से दिन में तीन बजे तुलसी शालिग्राम विवाह शोभायात्रा निकाली जाएगी। बारात जानसेनगंज चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला, घंटाघर, बजाजापट्टी, कोतवाली, ठठेरी बाजार होकर मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। रात में वैवाहिक कार्यक्रम होंगे।

पुजारी दिगंबर त्रिपाठी के मुताबिक नौ नवंबर को दोपहर में खिचड़ी की रस्म होगी जबकि शाम सात बजे से भोग-भंडारा, प्रसाद वितरण आरंभ होगा। वहीं श्री रामजानकी मन्दिर कुटी,उस्तापुर नीबी कला,झूंसी में शाम छह बजे तुलसी और शालिग्राम का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। फलाहारी बाबा रामलखन दास के मुताबिक इस अवसर पर अनेक अनुष्ठान भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed