फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Spy Camera In Girls Hostel: Bail to the accused of sending obscene comments and messages

Spy Camera In Girls Hostel : अश्लील कमेंट व मैसेज भेजने के आरोपी को जमानत

Thu, 16 Jun 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 09:20 PM IST
सार

याची की ओर से तर्क दिया गया कि घटना एफआईआर दर्ज किए जाने की तारीख पांच जून 2022 से छह माह पूर्व की है। केस डायरी के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि दौरान विवेचना विवेचक द्वारा न तो अभियुक्त के मोबाइल का विवरण और न ही पीड़िता के मोबाइल के विवरण का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
Spy Camera In Girls Hostel: Bail to the accused of sending obscene comments and messages
Prayagraj News : आशीष खरे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोबाइल से पीड़िता को अश्लील कमेंट व मैसेज भेजने के आरोपी को सत्र न्यायालय ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो प्रतिभूति केसाथ रिहा करने का आदेश दिया। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने आरोपित आशीष खरे के अधिवक्ता मनीष खन्ना तथा सहायक शासकीय अधिवक्ता के तर्कों को सुनने एवं पुलिस द्वारा केस डायरी के अवलोकन के बाद दिया। आरोपी को कुछ दिन पूर्व बाथरूम के शावर में कैमरा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन



याची की ओर से तर्क दिया गया कि घटना एफआईआर दर्ज किए जाने की तारीख पांच जून 2022 से छह माह पूर्व की है। केस डायरी के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि दौरान विवेचना विवेचक द्वारा न तो अभियुक्त के मोबाइल का विवरण और न ही पीड़िता के मोबाइल के विवरण का उल्लेख किया गया है। अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पत्रों से यह भी स्पष्ट होता है कि आरोपित जेल में बंद है।
विज्ञापन



प्रकरण में जमानत पर रिहा किए जाने का पर्याप्त आधार है। याची पर गोरखपुर जिले की स्थायी निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने पांच जून 2022 को कर्नलगंज थाने में आरोपी आशीष खरे के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपी अश्लील कमेंट व मैसेज लिखकर भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed