फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports have been done in Prayagraj and Pratapgarh in the name of plantation, disturbances caught in the audit

पौधरोपण के नाम पर प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी हुआ है खेल, आडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी

Mon, 08 Mar 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह विनोद बघेल, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विनोद बघेल, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sports have been done in Prayagraj and Pratapgarh in the name of plantation, disturbances caught in the audit
अंबेडकरनगर में सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान के लिए आए पौधे। - फोटो : अमर उजाला
पौधरोपण के नाम पर खानपूरी करने और फर्जी वाहन से मिट्टी खुदवाने का मामला प्रधान महालेखाकार कार्यालय की आडिट में पकड़ में आया है। इसमें प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिले का नाम भी शामिल है। पौधरोपण के लिए जिन वाहनों के नंबर इन जिलों ने उपलब्ध कराए थे जांच के दौरान वह नंबर मोपेड और स्कूटर के मिले हैं। पीएजी की ओर से संबंधित डीएफओ को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है। पौधरोपण के नाम पर मनमानी की शिकायतें ग्रामीणों की ओर से भी की गईं थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। कुछ की जांच के नाम पर लीपापोती ही की गई।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2017, 2018 और 2019 में मार्च माह के मासिक वाउचरों के ऑडिट में 1.07 करोड़ रुपये का यह घपला सामने आया। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने व अन्य संबंधित कामों में जिन जेसीबी और ट्रैक्टर का इस्तेमाल दिखाया, उनके नंबर मोपेड, मोटर साइकिल और स्कूटर के निकले।
विज्ञापन


प्रधान महालेखाकार (पीएजी) की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा के लिए गड्ढे व खाई खोदने, मिट्टी का कार्य, पौधों व गोबर का परिवहन, ईंट ढुलाई और पौधों को पानी देने का काम किया गया। बिल वाउचर में बताया गया कि इसके लिए ट्रैक्टर और जेसीबी लगाई गई। ऑडिट में परिवहन विभाग के रिकॉर्ड से जांच में कथित ट्रैक्टर व जेसीबी के नंबर मोटरसाइकिल, जीप, स्कूटर व मोपेड के निकले। इस तरह के फर्जी कुल 662 वाउचर पकड़ में आए। यह फर्जीवाड़ा प्रयागराज, प्रतापगढ़ के अलावा दर्जनभर जनपदों में होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज और प्रतापगढ़ में तैनात रहे तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारियों को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है। जिस समय का मामला बताया जा रहा है उस समय तैनात रहे डीएफओ का तबादला हो चुका है। 2017 से अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं। हर वर्ष शासन की ओर से जुलाई और अगस्त माह में पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। पिछले वर्ष पौधरोपण में जनपद प्रयागराज ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed