फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sponsored trains protest against GST

जीएसटी के विरोध में सपाइयों ने रोकी ट्रेन

Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sponsored trains protest against GST
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जीएसटी के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गंगा गोमती ट्रेन रोक दी। कार्यकर्ताओं के ट्रैक पर बैठ जाने की वजह से ट्रेन आधा घंटा से अधिक समय तक रूकी रही। उनकी गिरफ्तारी के बाद ट्रैक खाली हुआ। इसके बाद ट्रेन निकल पाई। बाद में कार्यकर्ताओं को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संदीप यादव की अगुवाई में सुबह छह बजे ही कार्यकर्ता सीएमपी डिग्री कालेज के सामने डॉट के पुल पर पहुंच गए और लखनऊ के लिए जा रही गंगा गोमती ट्रेन रोक दी। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी प्रशासन और पुलिस के अफसराें के साथ तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिलाध्यक्ष का कहना था कि सरकार ने जीएसटी लागू कर दिया लेकिन इसमें पेट्रोल और डीजल को शामिल नहीं किया गया। यदि इन्हें जीएसटी के भीतर लाया जाता तो इनके दाम में भारी कमी आती लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय उद्योग पतियों के हित में काम कर रही है। ट्रेन रोकने वालों में भूपेंद्र श्रीवास्तव, अरुण यादव, सौरभ, प्रियांशू सोनकर, विनीत सिंह, ऋषभ, रक्षामंत्री यादव, राजवीर यादव, अनुभव तिवारी, अमन गुप्ता, रौनक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक अन्य गुट ने सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन किया। अगुवाई कर रहे ननकऊ यादव ने भी जीएसटी में पेट्रोल और डीजल को नहीं शामिल करने पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने जम्मू कश्मीन को जीएसटी से बाहर रखे जाने पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन करने वालों में मुशीर अहमद, पीयूष पटेल, अब्दुल समद, सै.मो.अस्करी, मनीष यादव, सौरभ देव, मो.अकरम, रतन सिंह राणा, रवि यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed