{"_id":"65d747defe1af0e18e020f11","slug":"speeding-car-hits-divider-due-to-tire-burst-five-injured-driver-s-condition-critical-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, चालक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, चालक की हालत नाजुक
Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM IST
सार
कैड़ा सुरियावां प्रधान पूनम त्रिपाठी का परिवार दो कार से कड़ा धाम दर्शन करने आया था। दर्शन करके लौटते समय एक कार जैसे ही कोखराज कानपुर हाईवे थाना नवाबगंज के सामने पहुंची थी कि अचानक दाहिना टायर फट गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशाम्बी के कड़ा शक्तिपीठ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैड़ा सुरियावां प्रधान पूनम त्रिपाठी का परिवार दो कार से कड़ा धाम दर्शन करने आया था। दर्शन करके लौटते समय एक कार जैसे ही कोखराज कानपुर हाईवे थाना नवाबगंज के सामने पहुंची थी कि अचानक दाहिना टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चालक दिवेश कुमार समेत परिवारजन संतोष तिवारी, आरती, अभिषी व यशी हादसे के शिकार हो गए। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार लाया गया। इसमें कार चालक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन