Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special trains to/from Cherlapalli, Danapur, and Bengaluru will pass via Prayagraj Chheoki.

रेलवे : प्रयागराज छिवकी होकर गुजरेंगी चर्लापल्ली, दानापुर व बंगलूरू स्पेशल

Thu, 19 Nov 2026 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

ट्रेनों में भीड़ और यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ और स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन
Special trains to/from Cherlapalli, Danapur, and Bengaluru will pass via Prayagraj Chheoki.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में भीड़ और यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ और स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनमें चर्लापल्ली-बक्सर, नांदेड़-पटना, चर्लापल्ली-दानापुर, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर और पोदनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन


गाड़ी (07563) चर्लापल्ली-बक्सर विशेष ट्रेन 19 नवंबर को छिवकी रात 10:15 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी (07564) बक्सर-चर्लापल्ली विशेष ट्रेन 20 नवंबर को बक्सर से चलकर दोपहर 02:35 बजे छिवकी आएगी। इसी प्रकार, गाड़ी (07611) नांदेड़-पटना वन-वे स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर को रात 10:25-10:30 बजे छिवकी में आएगी।
विज्ञापन

चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल (07069) ट्रेन 19 नवंबर को चर्लापल्ली से चलकर 20 नवंबर शाम 04:25-04:30 बजे छिवकी आएगी। दानापुर-चर्लापल्ली स्पेशल (07070) 21 नवंबर को दानापुर से चलकर सुबह 10:30 बजे छिवकी पहुंचेगी और 10:35 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी के यात्रियों के लिए गाड़ी (06529) एसएमवीटी बंगलूरू 20 नवंबर को चलकर 22 नवंबर की रात 8:25-8:30 बजे छिवकी आएगी। वहीं (06139) पोदनूर-बरौनी वन-वे 19 नवंबर की रात 1:30-1:35 बजे छिवकी रुकते हुए बरौनी पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed