{"_id":"69c8d7a1fd562afb330fd7d7","slug":"special-train-will-run-from-subedarganj-to-udhna-in-surat-railway-has-released-the-timetable-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सूरत के उधना के लिए सूबेदारगंज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सूरत के उधना के लिए सूबेदारगंज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Sun, 29 Mar 2026 01:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:11 PM IST
सार
सूरत के उधना और दिल्ली की शकूरबस्ती के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी शनिवार को जारी कर दी गई। उधना के लिए सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन की रवानगी प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार दो अप्रैल से 13 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
ट्रेन
विस्तार
सूरत के उधना और दिल्ली की शकूरबस्ती के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी शनिवार को जारी कर दी गई। उधना के लिए सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन की रवानगी प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार दो अप्रैल से 13 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
यहां से इसकी रवानगी सुबह 11:40 बजे होगी। फतेहपुर, गोविंदुपुरी, पुखराया, उरई, वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल आदि स्टेशन रुकते हुए अगली दोपहर 1:15 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में 04156 का संचालन उधना से हर मंगलवार एवं शुक्रवार तीन अप्रैल से 17 जुलाई की शाम 4:15 बजे होगा। ट्रेन अगली रात नौ बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सूबेदारगंज से 02275 शकूरबस्ती के लिए हर रविवार एवं मंगलवार रात 9:35 बजे रवाना होगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली रुकते हुए स्पेशल ट्रेन सुबह 10:15 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। शकूरबस्ती से 02276 का संचालन हर सोमवार एवं बुधवार दोपहर एक बजे होगा। अगले दिन चार बजे ट्रेन सूबेदारगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन