{"_id":"6a21e1e456e338563b08ceb2","slug":"sp-workers-roared-in-the-tehsil-for-electricity-and-water-allahabad-news-c-407-1-sald1005-15699-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली और पानी के लिए तहसील में गरजे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली और पानी के लिए तहसील में गरजे सपाई
Fri, 05 Jun 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
मेजा तहसील मुख्यालय पर बिजली, पानी सहित कई समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते सपा के पदाधिकारी
- फोटो : रामेश्वर दास
बिजली, पानी सहित कई समस्याओं के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विधायक संदीप पटेल और सपा विधानसभा अध्यक्ष विजयराज सिंह यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। ग्रामीणों को बिजली नहीं मिलेगी तो एसडीएम के आवास की भी बिजली काट दी जाएगी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विधायक ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल हुई है।
करीब दो घंटे तक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम नीलम उपाध्याय को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने कहा कि उक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, मेजा अध्यक्ष विजयराज सिंह यादव, नितेश तिवारी, इन्द्रेश सिंह यादव, जयशंकर भारतीया, मैनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।