फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP will meet the same fate as Trinamool: Keshav

तृणमूल की तरह सपा का भी होगा हाल : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
SP will meet the same fate as Trinamool: Keshav
सर्किट हाउस में लोगों की समस्या सुनते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जो दुर्दशा तृणमूल कांग्रेस की हुई है चुनाव बाद वही हाल सपा का होगा। परिवारवाद की राजनीति करने वाले दलों का बिखरना उनके अहंकार का ही परिणाम है।
विज्ञापन


अपने दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास के दौरान केशव ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया। कहाकि सभी का ध्यान प्रयागराज की सभी 12 सीटों और बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों को जीतने पर होना चाहिए। अगर कार्यकर्ता इस लक्ष्य में सफल रहे, तो वर्ष 2017 का पिछला रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। विश्व योग दिवस की चर्चा करते हुए उन्होंने लोगों से अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए समय निकालने की अपील भी की।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के भाजपा विधायकों के पाला बदलने के बयान पर केशव ने कहा कि अखिलेश को इंतजार करना चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा भाजपा के पास विधानसभा चुनाव लड़ने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। इसलिए पार्टी को सपा जैसे दल के लोगों की कोई आवश्यकता नहीं है। राम मंदिर चंदा गबन मामले पर उन्होंने कहा कि एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष जनसंपर्क अभियान में डिप्टी सीएम ने की शिरकत
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभ्रांत लोगों से उनके आवास जाकर संवाद स्थापित किया। डिप्टी सीएम मुट्ठीगंज स्थित पार्षद नीरज गुप्ता के आवास पर उन्होंने लोगों से भेंट कर संवाद किया। डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता के एलनगंज, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय ओम के बंधा रोड व संजय शुक्ला के सलोरी स्थित आवास गए। इसके बाद डिप्टी सीएम फाफामऊ स्थित विनीता अस्पताल सभागार पहुंचे जहां शिवकुटी मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए उनसे 2027 के लिए पूरी सजगता से तैयार रहने को कहा।




एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
- इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा पदाधिकारी एवं नेताओं ने स्वागत किया। यहां पार्टी नेताओं ने डिप्टी सीएम को बुके भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed