फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP supporters claims that Yogi gov involved in UPPSC corruption.

सपाई बोले, योगी राज में बिना धांधली के संपन्न नहीं हो रही परीक्षाएं 

Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP supporters claims that Yogi gov involved in UPPSC corruption.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलनरत छात्रोें द्वारा बूट पालिश करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सपाइयों ने योगी सरकार पर हमला बोला है। छात्रों की गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहाई की मांग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल कैंट थाना पहुंचा। यहां गिरफ्तार छात्रों से मुलाकात भी की। इस दौरान सपाइयों ने आरोप लगाया कि जब से सूबे में योगी  सरकार आई है एक भी परीक्षा बिना धांधली के संपन्न नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सपाई यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से सिविल लाइंस चौराहे पर बूट पॉलिश कर रहे प्रतियोगी छात्रों को जबरन गिरफ्तार  किया गया। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव और नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि बूट पॉलिश करना कौन सा गुनाह है। कहा कि अगर लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार मामले में दोषियों को सजा और छात्रों को इंसाफ न मिला तो सपा अपने आंदोलन को उग्र रूप देने से पीछे नहीं हटेगी। इस प्रकरण को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नाटे चौधरी, मोहम्मद अस्करी, अंकित यादव, शशांक यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed