फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP State President said, Sambhal incident is sponsored by BJP

Prayagraj : सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, संभल की घटना भाजपा प्रायोजित, लोगों को लड़ाने का कार्य कर रही बीजेपी

Thu, 28 Nov 2024 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 07:42 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने संभल की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह संविधान के विरुद्ध है। कहा कि प्रदेश में धार्मिक कट्टरता फैलाने का काम कर रही है। यह आम मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश मात्र है।

विज्ञापन
SP State President said, Sambhal incident is sponsored by BJP
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सप्ताह में संभल में हुए बवाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रायोजित बताया। सपा जिला कार्यालय में उन्होंने कहा कि भाजपा दंगा कराती है, आपस में झगड़े कराती है और उस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे कर जेल में डालने का काम करती है। श्यामलाल पाल ने यह बातें पार्टी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने संभल की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह संविधान के विरुद्ध है। कहा कि प्रदेश में धार्मिक कट्टरता फैलाने का काम कर रही है। यह आम मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश मात्र है। संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वे के सवाल पर बोलते हुए कहा इसका एक बार सर्वे हो गया था और न्यायालय ने एक पक्ष की बात को सुन कर सर्वे कराया।
विज्ञापन


सर्वे की टीम मौके पर पहुंची तो जामा मस्जिद के सभी लोगों ने जांच में सहयोग भी किया। इसके बावजूद भी जामा मस्जिद को बैरिकेटिंग कर छावनी में बदल दिया गया। शुक्रवार को बड़ी शालीनता और धैर्य के साथ लोगों ने नमाज पढ़ी। उसके दूसरे दिन रात्रि में सर्वे टीम पहुंची तब भी सर्वे टीम का फिर सहयोग किया। शाही जामा मस्जिद के कुछ लोगों ने सर्वे को लेकर सवाल किए तो सीओ से सवाल करने पर उनपर लाठीचार्ज किया गया। पुलिसिया कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों को चोटें आई। पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले के कार्य इतिहास में दर्ज

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में कितने कुलपति पीडीए के लोग इसका सर्वे चल रहा है। इसी तरह 69,000 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती में 19,000 के लोगों के साथ नाइंसाफी हुई। इसका भी सर्वे चल रहा है। इसके पूर्व महात्मा ज्योतिबा फूले को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने एवं उनकी पत्नी सावित्री बाई फूले ने जो अभूतपूर्व कार्य किए वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

वह पीडीए के उत्थान के प्रबल पक्षधर थे। देश के दबे कुचले, पिछड़े, महिलाओं सहित वंचित समाज के शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान और उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर अनिल यादव, संतोष यादव, कमलेश यादव, रामअवध पाल, दान बहादुर मधुर, जगदीश यादव, संगम लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed