{"_id":"5f2323fc8ebc3e9fa73998da","slug":"sp-president-endorse-au-student-s-demand-city-desk-news-ald2823995112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी छात्रों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी छात्रों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन
विज्ञापन
SP President endorse au student's demand
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर स्नातक, परास्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना समर्थन दिया है।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से छात्रों को समर्थन दिया। साथ ही उनका परिचय पूछा और उनसे बातचीत की। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनी तो सबसे पहले छात्रसंघ बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार छात्रों की परीक्षा कराकर उन्हें महामारी में झोंकना चाह रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल बंद होने के बावजूद फीस माफ नहीं की जा रही। अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रसंघ बहाली के लिए हुए आंदोलन में शामिल जो छात्र जेल गए थे,ख्उन सभी से कोरोना महामारी के बाद मिलेंगे। क्रमिक अनशन में अजय यादव सम्राट, शिवबली, अरविंद सरोज, सलमान, सुनील पटेल, वीरेंद्र पटेल, अनीश, आयुष, सावन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
छात्रसंघ भवन पर भी शोक सभा आयोजित की गई। इसमें छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की। शोक सभा में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत छात्र नेता भूदेव यादव, सत्यम कुशवाह, उषा गुप्ता, मुकेश, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से छात्रों को समर्थन दिया। साथ ही उनका परिचय पूछा और उनसे बातचीत की। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनी तो सबसे पहले छात्रसंघ बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार छात्रों की परीक्षा कराकर उन्हें महामारी में झोंकना चाह रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल बंद होने के बावजूद फीस माफ नहीं की जा रही। अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रसंघ बहाली के लिए हुए आंदोलन में शामिल जो छात्र जेल गए थे,ख्उन सभी से कोरोना महामारी के बाद मिलेंगे। क्रमिक अनशन में अजय यादव सम्राट, शिवबली, अरविंद सरोज, सलमान, सुनील पटेल, वीरेंद्र पटेल, अनीश, आयुष, सावन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
छात्रों, शिक्षकों ने प्रो. अभिनव को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजुअल आट्र्स विभाग के प्रो. अभिनव गुप्ता के निधन से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शोक की लहर है। ऑटा अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे, उपाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी समेत सभी शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को प्रो. अभिनव गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।छात्रसंघ भवन पर भी शोक सभा आयोजित की गई। इसमें छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की। शोक सभा में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत छात्र नेता भूदेव यादव, सत्यम कुशवाह, उषा गुप्ता, मुकेश, रोहित आदि उपस्थित रहे।