फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP Party workers celebrated Mulayam Singh's Birthday, Donated blood

लोकसभा चुनाव के वफादार सिपाहियों को संगठन में मिलेगी तवज्जो

Sat, 23 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
SP Party workers celebrated Mulayam Singh's Birthday, Donated blood
SP Party workers celebrated Mulayam Singh's Birthday, Donated blood - फोटो : CITY DESK
सपा की जिला एवं महानगर इकाइयों की जल्द घोषणा की उम्मीद
विज्ञापन

प्रयागराज। लोकसभा और उसके बाद हुए उपचुनाव में वफादारी निभाने वाले सपा कार्यकर्ताओं को संगठन में तवज्जो मिलने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बाबत रिपोर्ट मंगा ली है। पार्टी के भरोसेमंद सूत्र के अनुसार उसका अध्ययन भी कर लिया गया है। इसके बाद प्रदेश के साथ जिला और महानगर इकाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा की तैयारी में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में चरणबद्ध तरीके से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार प्रदेश तथा जिला एवं महानगर इकाई की घोषणा इसी महीने में या दिसंबर के पहले पखवारा के भीतर हो जाएगी। इसके मद्दनेजर स्थानीय नेताओं ने भी जोड़तोड़ शुरू कर दी है। अखिलेश यादव के बृहस्पतिवार को प्रयागराज आगमन पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए शक्ति प्रदर्शन को इसी रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, शीर्ष नेतृत्व की नजर जनाधार वाले नेताओं के अलावा पूर्व के चुनावों में वफादारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं पर भी है। लोकसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले कई नेता फिर से वापस आ गए हैं। इनके अलावा कई ऐसे रहे जिन्होंने भीतरघात किया। शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे सभी नेताओं की रिपोर्ट मंगा ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली गई है। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि जल्द ही जिला एवं महानगर अध्यक्षों की घोषणा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के रुख का भी इंतजार
चाचा शिवपाल ने अखिलेश यादव के प्रति नरम रुख अख्तियार किया है। ऐसे में एक बार फिर शिवपाल के सपा के साथ आने की चर्चा शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कहकर इस तरह की चर्चाओं को कमजोर जरूर किया है लेकिन सियासी गलियारे में इसके अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं। सपा के प्रदेश तथा नीचे की इकाइयों के गठन में देरी को भी इसे मुख्य वजह माना जा रहा है।
पूजन, रक्तदान कर की मुलायम की लंबी आयु की कामना
प्रयागराज। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन तथा रक्तदान करके उनकी लंबी आयु की कामना की। अलग-अलग कार्यक्रमों में कार्यकर्ताआें ने केक काटा तथा फल आदि भी वितरित किए।

पार्टी के जार्जटाउन कार्यालय में केक काटा गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने मुलायम सिंह के संघर्षों पर प्रकाश डाला। केके श्रीवास्तव, पंधारी यादव, सत्यवीर मुन्ना, राजेंद्र सिंह, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी आदि ने मुलायम को वर्तमान समय का सबसे बड़ा समाजवादी नेता बताया। इसके बाद कार्यर्ताओं ने मुलायम सिंह की लंबी आयु के लिए संगम तट पर हवन पूजन किया। उन्होंने गरीबों को फल आदि भी वितरित किए। युवा नेता मयंक यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने धूमनगंज धरमवीर चौराहे पर रक्तदान किया और मुलायम सिंह की लंबी आयु की कामना की। रक्दान करने वालों में मुशीर अहमद, अंकित दास, सुग्गन पाल आदि शामिल रहे। युवा नेता बलवंत यादव की अगुवाई में कार्यकत्राओं ने चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed