{"_id":"6a61e1d70ff3f8354c0e8f13","slug":"sp-leaders-placed-under-house-arrest-ahead-of-protest-heavy-police-force-deployed-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Praygraj : धरने से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, तैनात रही भारी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Praygraj : धरने से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, तैनात रही भारी फोर्स
Thu, 23 Jul 2026 03:11 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी करनाईपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी करनाईपुर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:11 PM IST
सार
बहरिया क्षेत्र के सारी पट्टी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास निगम के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के विरोध में दादूपुर-करनाईपुर संपर्क मार्ग पर धरना प्रदर्शन और जुलूस प्रस्तावित था।
विज्ञापन
बहरिया में सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास निगम को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बहरिया क्षेत्र के सारी पट्टी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास निगम के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के विरोध में दादूपुर-करनाईपुर संपर्क मार्ग पर धरना प्रदर्शन और जुलूस प्रस्तावित था। सूचना मिलने पर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और धरना प्रदर्शन की पूर्व अनुमति न होने के कारण कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित कई सपा नेताओं को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। आवास के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में क्षेत्र में जुलूस निकाला जाना था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।
विज्ञापन
बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी धरना प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है। संबंधित पक्ष ने अनुमति नहीं ली थी, इसलिए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन