आजम खां का तंज: हम बाइज्जत शहरी नहीं, मुर्गी-भैंस और बकरियों के डकैत हैं, पत्नी-बेटे के साथ लूटी शराब की दुकान
हमारी असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी, दो बार का एमएलए और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से एमटेक किया हुआ बेटा और हम तीनों ने मिल कर शराब की दुकान लूटी है। हमने 16900 का डाका मारा है। इसलिए हम इंसाफ के लिए यहां आएं हैं। सपा नेता आजम खां ने कहा कि यह शहर इंसाफ का जिला है। यहां से इंसाफ बंटता है। हम डकैत उससे अभी महरुम हैं।
विस्तार
सपा नेता आजम खां मंगलवार रात प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने अपने वकील कमरुल हसन से मुलाकात की। रात करीब 12 बजे वह वापस भी हो गए। इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तंज कसा। राजभर द्वारा अखिलेश यादव को एसी में बैठकर ट्वीट करने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि मैंने राजभर को कभी भी धूप में भाषण देते नहीं देखा, इसलिए कुछ कह नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि मुझे बकरी चोर कहा जा रहा है। हम बाइज्जत शहरी नहीं हैं और आपका यह शहर बाइज्जत शहर है। हम मुर्गी के डकैत हैं, भैंस के डकैत हैं, बकरी के डकैत हैं, किताब के डकैत हैं, फर्नीचर के डकैत हैं और हम 10 बार के विधायक हैं। दो बार के एमपी, चार बार के मिनिस्टर और एक बार नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।
मेरी असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी, दो बार का एमएलए और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से एमटेक किया बेटा और हम तीनों ने मिलकर शराब की दुकान लूटी है। हमने 16900 का डाका मारा है। इसलिए हम इंसाफ के लिए यहां आए हैं। सपा नेता आजम खां ने कहा कि यह शहर इंसाफ का जिला है। यहां से इंसाफ बंटता है। हम डकैत उससे अभी महरुम हैं।
आजम खान मंगलवार की देर रात प्रयागराज पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अपने कई करीबी नेताओं के घर जाकर मुलाकात की। उनका कुशल क्षेम पूछा। उनके बीच कुछ घंटे समय बिताया।