फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP held administration responsible for stampede in Prayagraj

Rahul-Akhilesh Rally: सपा ने भगदड़ के लिए प्रशासन को बताया जिम्मेदार, कहा- सभा में बाहरी लोग हो गए थे शामिल

Sun, 19 May 2024 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 May 2024 10:13 PM IST
सार

सपा नेताओं ने रैली में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती न करने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि थोड़ी ही दूर पर सीएम योगी की सभा में भीड़ न होने के बाद भी हजारों की संख्या में पुलिस तैनात थी, जबकि यहां गिनती के पुलिसकर्मी रहे।

विज्ञापन
SP held administration responsible for stampede in Prayagraj
अखिलेश यादव और राहुल गांधी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में भगदड़ के लिए सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं उपलब्ध कराई गई, जबकि वहां से कुछ किलोमीटर दूर सीएम योगी की सभा में पुलिस के इंतजाम थे। एमएलसी के साथ सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर जनसभा में कुछ बाहरी लोग भी पहुंच गए थे, जिन्होंने सभा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सपा कार्यालय में रविवार रात संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. मान सिंह ने कहा कि अमर नाथ मौर्य के समर्थन में जनसभा में उमड़े जन सैलाब को भाजपा पचा नहीं पाई। जनता जोश में बेकाबू हो गई, जिसे प्रशासन संभाल नहीं पाया। कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में जुटे बेरोजगारों, किसानों, महंगाई से परेशान आमजन में भाजपा सरकार के खिलाफ बहुत आक्रोश है। यह फूलपुर की जनसभा में देखने को मिला।

विज्ञापन

सपा नेताओं ने यह भी कहा कि थोड़ी ही दूर पर सीएम योगी की सभा में भीड़ न होने के बाद भी हजारों की संख्या में पुलिस तैनात थी, जबकि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं अखिलेश यादव व राहुल गांधी की जनसभा में हुजूम उमड़ने के बाद भी गिनती के पुलिस रहे। विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना भाजपा सरकार को महंगा पड़ेगा। जनता इसका जवाब आने वाले 25 मई को जरूर देगी। इस दौरान गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, दान बहादुर रहे।

विज्ञापन

हवा में कई बार घूमा अखिलेश का हेलीकॉप्टर
पंडिला में सभा नहीं हो पाने के बाद पहले राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर वहां से उड़ा। उसके बाद अखिलेश का हेलीकॉप्टर उड़ा। हेलीकॉप्टर तक उन्हें छोड़ने गए सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ से अखिलेश यादव खुश दिखे। बाद में जब उनका हेलीकॉप्टर वहां से उड़ा तो उसने रैली स्थल के कई चक्कर लगाए। इस दौरान अखिलेश ने हेलीकॉप्टर से रैली में उमड़ी भीड़ का अभिवादन हाथ हिलाकर किया। 

विज्ञापन

राहुल ने हेलीपैड पर पहुंचे युवक को लगाया गले
राहुल गांधी का जब हेलीकॉप्टर जब पंडिला स्थित हेलीपैड पर उतरा तो वहां काफी संख्या में युवा उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान एक उत्साही युवा उनकी तरफ भागकर गया। उसे पहले सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन राहुल ने उन्हें रोक दिया। उस युवक को उन्होंने वहां गले भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed