{"_id":"639b652159fc153e2b34879b","slug":"sp-chandauli-summoned-on-december-19-with-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : रिकॉर्ड सहित 19 दिसंबर को तलब किए गए एसपी चंदौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : रिकॉर्ड सहित 19 दिसंबर को तलब किए गए एसपी चंदौली
Thu, 15 Dec 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:49 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदौली के एसपी को कांशीराम आवास योजना घोटाले की जांच की पूरी पत्रावली के साथ 19 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने चंद्र मोहन सिंह की...
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदौली के एसपी को कांशीराम आवास योजना घोटाले की जांच की पूरी पत्रावली के साथ 19 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने चंद्र मोहन सिंह की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याची का कहना है कि 2013 में शहरी गरीबों तथा आवास रहित लोगों को कांशीराम आवास आवंटन घोटाले की जांच की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट दाखिल की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। सरकारी वकील ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। विवेचना अभी जारी है। इस पर कोर्ट ने पूरी पत्रावली के साथ एसपी चंदौली को तलब किया है।
विज्ञापन