फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP candidate Gulshan made indecent remarks on Rajabhaiya, case registered

प्रतापगढ़ : सपा प्रत्याशी गुलशन ने राजाभैया पर की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 12:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 02 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

सपा उम्मीदवार गुलशन यादव दो दिन पहले कुंडा कोतवाली के रैयापुर में चुनावी जनसभा कर रहे थे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की।

विज्ञापन
SP candidate Gulshan made indecent remarks on Rajabhaiya, case registered
राजा भैया - फोटो : SELF

विस्तार

कुंडा विधानसभा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर रैयापुर में आयोजित सभा के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व कोविड गाइडलाइन का पालन न करने समेत राजाभैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन



सपा उम्मीदवार गुलशन यादव दो दिन पहले कुंडा कोतवाली के रैयापुर में चुनावी जनसभा कर रहे थे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके चलते कुंडा क्षेत्र में तनाव फैलने लगा।
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने वायरल वीडियो की जांच कराई। मामला सही मिलने पर कुंडा कोतवाली में तैनात दरोगा गणेशदत्त पटेल की तहरीर पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। टीम लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed