फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP candidate Amarnath reached the district, said - this election is to save democracy and constitution.

Prayagraj : जिले में पहुंचे सपा प्रत्याशी अमरनाथ, बोले- यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है

Mon, 15 Apr 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

फूलपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है। यदि मौका मिला तो क्षेत्र की जनता की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में बुलंद करने का काम करूंगा। मेरी जीत सामाजिक न्याय व फूलपुर की जनता की जीत होगी।

विज्ञापन
SP candidate Amarnath reached the district, said - this election is to save democracy and constitution.
हाईकोर्ट के पास डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर से टिकट मिलने के बाद पहली बाद प्रयागराज पहुंचे सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। अमरनाथ ने सपा कार्यालय जाने के पहले डॉ.आंबेडकर, डॉ.राम मनोहर लोहिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है। यदि मौका मिला तो क्षेत्र की जनता की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में बुलंद करने का काम करूंगा। मेरी जीत सामाजिक न्याय व फूलपुर की जनता की जीत होगी। इसके पूर्व जिले की सीमा लालगोपालगंज, मंसूराबाद, नवाबगंज, गद्दोपुर, शांतिपुरम, तेलियरगंज, सिविल लाइंस सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

सपा जिंदाबाद और मुलायम सिंह अमर रहे के भी नारे लगे। इस मौके पर सपा गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ.मान सिंह ने एक स्वर से कहा कि 2014 में देश की जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आने वाली भाजपा की 2024 में विदाई तय है। इलाहाबाद, फूलपुर एवं भदोही तीनों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। इस दौरान विधायक गीता शास्त्री, पूर्व विधायक अंसार अहमद, मुजतबा सिद्दीकी, रविन्द्र यादव, दूधनाथ पटेल, मयंक जोंटी, जगदीश प्रसाद मौर्य, सचिन श्रीवास्तव, आकाश यादव, आदिल हमजा, दान बहादुर मधुर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed